{"_id":"680007408ded300f770efd76","slug":"a-youth-was-cheated-of-rs-20-lakh-in-the-name-of-investing-in-the-share-market-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-55546-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर युवक से 20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर युवक से 20 लाख की ठगी
विज्ञापन
शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर युवक से 20.16 लाख रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सोहना सिटी थाना में शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 20,16,900 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।
सोहना के वार्ड-11 निवासी असलम खान उर्फ जाबिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह साइबर कैफे चलाते हैं। मार्च 2023 में उनकी मुलाकात आरोपी सौय्यद मौहम्मद बिलाल निवासी गांव छिही बिलरियागंज, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश से हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसकी शेयर मार्केट में अपनी फर्म है। लालच में आकर असलम खान उर्फ जाबिर ने आरोपी सौय्यद मौ. बिलाल के बताए शेयर मार्केट ग्रुप में रुपयों का निवेश कर दिया। पीड़ित ने प्रार्थी ने अपने कई जानकार लोगों से उधार रुपये लेकर भी निवेश किए। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो रुपये देने में आनाकानी करने लगे। ऐसे में उसे अपने साथ हुई ठगी एहसास हुआ। सोहना सिटी थाना की पुलिस ने पीड़ित असलम खान उर्फ जाबिर की शिकायत पर सैय्यद मोहम्मद बिलाल, नेहा, अमन अहमद, मोहम्मद आमिर, आकिब खान, अजीजुर रहमान, नूरूद्दीन, शमशाद और अजमल अब्दुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामल की छानबीन कर रही है।