फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was shot during a birthday party at a farmhouse.

Gurugram News: फार्म हाउस पर जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक को लगी गोली

Sun, 03 May 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot during a birthday party at a farmhouse.
- पुलिस कर रही मामले की छानबीन, सीआईए की पुलिस को सौंपी जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र स्थित फिलो कासा फार्म हाउस में 30 अप्रैल की रात को जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक युवक को गोली लग गई। युवक को सेक्टर-38 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही भोंडसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फार्म हाउस के मैनेजर सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। वहीं, मामले में अपराध शाखा सेक्टर-39 (सीआईए) की पुलिस आगामी जांच व कार्रवाई कर रही है।
गोली लगने से घायल युवक की पहचान गुरुग्राम के धनवापुर गांव निवासी चिंकेश दहिया (26) के रूप में हुई है। फिलो कासा फार्म हाउस के मैनेजर सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को चिराग नाम के युवक ने अपने दोस्त के जन्मदिन के लिए फार्म हाउस को बुक कराया था। पार्टी में चिराग के साथ करीब 35 युवक शामिल हुए। रात करीब 1.30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

दोस्त बंटी ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर मेज पर रखी। मेज पर रिवाल्वर रखते समय अचानक फायर हो गया और गोली चिंकेश दहिया की छाती में जा लगी। प्रारंभिक तौर पर घायल चिंकेश का कहना है कि बंटी व वह दोस्त हैं। उनकी कोई भी रंजिश नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगामी कार्रवाई व जांच अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस कर ही है। -सत्यवीर, एएसआई व जांच अधिकारी, भोंडसी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed