फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was duped of Rs 97,000 in the name of investing in the stock market.

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर युवक से 97 हजार की ठगी

Sat, 04 Oct 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 97,000 in the name of investing in the stock market.
मोबाइल में एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर ठगी को दिया अंजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर एक युवक से 97 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने मोबाइल में एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज कराई है।
सेक्टर-7 एक्सटेंशन निवासी अमनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को व्हाट्सएप पर सानवी जैन नाम से एक मैसेज मिला। जब मैसेज का रिप्लाई दिया गया तो शेयर बाजार में निवेश करके मुनाफा कमाने की बात कही गई और मोबाइल में एक एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहा गया। इसके बाद अमनदीप ने जालसाज के बताए अनुसार मोबाइल में एप्लीकेशन इंस्टॉल करके अपनी पत्नी के बैंक खाते से चार बार में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद जब अमनदीप ने अपने रुपये वापस निकालने चाहे तो जालसाज ने उसको 2.90 लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा। जब अमनदीप ने रुपये ट्रांसफर नहीं किए तो जालसाज ने बार-बार रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। इसके बाद पत्नी के खाते में 3 हजार रुपये वापस आ गए, लेकिन बाकी रकम नहीं मिली। इससे उसको अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed