{"_id":"6aaed3424b17c141c10dfe7c","slug":"a-young-man-caught-a-miscreant-who-was-fleeing-after-snatching-a-mobile-phone-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101599-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को युवक ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को युवक ने पकड़ा
विज्ञापन
दूसरा मौके से भाग, सेक्टर-14 थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कटारिया चौक फ्लाईओवर पर देर रात मोबाइल लूट की नीयत से आए दो बदमाशों में से एक को पीड़ित युवक ने अदम्य साहस और बहादुरी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया। सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के दरभंगा के सिपोल निवासी सुरजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे वह अपनी बहन और दोस्त का मोबाइल लेकर लौट रहा था। जब वह कटारिया चौक फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और रुपये की मांग करने लगे। उन्होंने रुपये देने से मना करने पर बदमाशों ने जबरन उसके दोनों मोबाइल छीन लिए।
मोबाइल छीनते ही अंकित ने हिम्मत नहीं हारी और मुस्तैदी दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। खुद को फंसता देख उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।