फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman died during treatment due to transfusion of wrong blood group in Pingaon

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: महिला को चढ़ाया गलत ग्रुप का ब्लड, इलाज दौरान मौत; मृतका भाई ने सुनाई पूरी दास्तान

Sun, 23 Mar 2025 09:20 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगांव (नूंह)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगांव (नूंह) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Mar 2025 09:20 PM IST
सार

निजी अस्पताल में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि स्टार अस्पताल की लापरवाही से उनकी बहन की जान गई है। 
 

विज्ञापन
A woman died during treatment due to transfusion of wrong blood group in Pingaon
गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ने से महिला की मौत - फोटो : freepik.com

विस्तार

पिनगांव में निजी अस्पताल में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने से एक महिला की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका अफसरी के भाई जानू पुत्र मुंशी निवासी बूबलहेड़ी का आरोप है कि स्टार अस्पताल की लापरवाही से उनकी बहन की जान गई है। संचालक के खिलाफ सिविल सर्जन नूंह को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहन अफसरी का ऑपरेशन कराने के लिए पुन्हाना स्थित स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां पर खून की कमी बताकर ओर खून लाने के लिए होडल भेज दिया गया। डॉक्टरों के बताए हुए ग्रुप का ब्लड लाकर दे दिया। ब्लड डॉक्टरों ने बहन को चढ़ा दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद बहन की तबीयत खराब होने लगी। बाद में पता चला की डॉक्टरों ने गलत ग्रुप का ब्लड अफसरी को चढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


उसे आनन फानन में फरीदाबाद के बत्रा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां भी आराम ना मिलने पर नल्हड़ और फिर पीजीआई रोहतक लेकर गए। वहां कुछ दिन इलाज चला और उसके बाद में रविवार को अफसरी की मौत हो गई। जांच अधिकारी अमरजीत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed