फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman befriended a man on Facebook and duped him of Rs 5.62 lakh.

Gurugram News: फेसबुक फ्रेंड बनकर युवती ने की दोस्ती, ठग लिए 5.62 लाख रुपये

Wed, 24 Sep 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A woman befriended a man on Facebook and duped him of Rs 5.62 lakh.
ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर बिनेंस एप इंस्टॉल कराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिनेंस एप पर ट्रेडिंग करके मुनाफा कमाने का झांसा देकर जालसाज युवती ने एक युवक से 5.62 रुपये की ठगी की। जालसाज युवती ने पीड़ित युवक की फेसबुक फ्रेंड बनाकर और व्हाट्सएप पर चैटिंग करके वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है।

मानेसर के सेक्टर-95 स्थित आरओएफ आनंदा सोसाइटी निवासी सोमवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 18 जून को उसकी फेसबुक आईडी पर अमेलिया सोफिया नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी और उसने सहमति दे दी थी। इसके बाद युवती से बातचीत होने लगी और उन्हाेंने व्हाट्सएप नंबर लेकर आपस में चैटिंग शुरू कर दी। इसी दौरान युवती ने बिनेंस एप पर ट्रेडिंग करके मुनाफा कमाने के बारे में कहा और मोबाइल में एप इंस्टॉल करवा लिया। शुरुआत में उसने 10 हजार रुपये में 100 यूएसडीटी खरीदे। इसके बाद युवती के साथियों ने उससे संपर्क करके ट्रेडिंग में मार्गदर्शन करने की बात कही। वहीं, जालसाज अमेलिया सोफिया ने सोमवीर के साथ ही पीटर, समीर पठान, वंशिका शर्मा, प्रशांत मैती के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। इसके बाद जालसाजों ने ट्रेडिंग में मुनाफे की बात कहकर बार-बार रुपये निवेश कराए। जब उसने रुपये निकालने के लिए कहा तो जालसाजों ने और रुपये निवेश करके राशि निकालने की बात कही। ऐसे में उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed