फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A tractor-trolley loaded with construction material hit a car

Gurugram News: निर्माण सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर

Tue, 10 Jun 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with construction material hit a car
ट्रैक्टर चालक ने कार चालक से की मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में निर्माण सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। कार चालक ने ट्रैक्टर चालक को टोका तो उसने कॉल करके कुछ युवकों को बुला लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

बहादुरगढ़ के आदर्श नगर निवासी अभिषेक भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रविवार को वह अपने रिश्तेदारों से मिलने गुुरुग्राम के पालम विहार आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे कृष्णा चौक के पास कार्टरपुरी रोड पर यू-टर्न ले रहा था तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी कार को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्माण सामग्री से ओवरलोड होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। जब अभिषेक भारद्वाज ने ट्रैक्टर चालक से बात की तो उसने गाली-गलौज की और अभिषेक की माता से भी दुर्व्यवहार किया। डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। जांच अधिकारी बजरंग ने बताया कि कार चालक अभिषेक भारद्वाज की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed