फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   a student die in school

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत

Mon, 22 Aug 2022 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
a student die in school
गुरुग्राम। सेक्टर-64 इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाली एक छात्रा की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। उसी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-65 स्थित एम्मार एमराल्ड हिल्स सोसाइटी की दूसरी मंजिल पर रहने वाले रिपुदमन वालिया की 12 वर्षीय बेटी अमायरा सेक्टर-64 स्थित द श्रीराम मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। रोजाना की तरह सोमवार को भी सुबह अमायरा अपने स्कूल गई थी। अमायरा अपनी कक्षा में जा ही रही थी कि सुबह करीब 08:40 बजे वह सीढ़ियां चढ़ते समय बेहोश हो गई और गिर गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन की तरफ से उसे तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

-------
चक्कर आने से गिरी थी छात्रा
अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद ही डॉक्टरों ने अमायरा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा चक्कर आने के बाद गिरी थी और उसके सिर में गहरी चोट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में इसकी सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गई। सेक्टर 65 थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि छात्रा की मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि उनके पास छात्र का कोई मेडिकल रिकॉर्ड नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed