फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A new RMC road will be constructed from Bans Gaon to Bhangarola.

Gurugram News: बांस गांव से भांगरौला तक बनेगी नई आरएमसी सड़क

Mon, 28 Sep 2026 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
A new RMC road will be constructed from Bans Gaon to Bhangarola.
सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण भी शुरू किया गया
विज्ञापन

नंबर गेम - 2 करोड़ 38 लाख खर्च करेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से बांस गांव से भांगरौला तक सड़क को पक्का करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस सड़क को आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) से बनाया जाएगा। सड़क बनाने के काम पर नगर निगम करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च करेगा।

नगर निगम की ओर से सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। इससे पहले सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण भी शुरू किया गया था। सड़क के दोनों ओर आरएमसी नाले बनाए जा रहे हैं। इन नालों के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 97 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नालों के बनने से बारिश के पानी की निकासी में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, वार्ड पार्षद कंवरपाल चौहान और गांव के लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर ने नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने बताया कि बांस गांव से भांगरौला जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर बारिश के दिनों में लोगों की दिक्कत और बढ़ जाती है। सड़क बनने के बाद गांव के लोगों के साथ-साथ रोजाना इस रास्ते से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं, सड़क के दोनों ओर नालों के निर्माण से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बांस गांव से भांगरौला तक सड़क काफी समय से खराब थी। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। अब नगर निगम की ओर से सड़क को आरएमसी से बनाया जा रहा है। सड़क के साथ नालों का निर्माण भी किया जा रहा है। सड़क और नाले बनने के बाद लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या भी कम होगी। -कंवरपाल चौहान, पार्षद, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed