फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A modern library will be set up in the office of the Resource Building.

Gurugram News: संसाधन भवन के कार्यालय में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी

Wed, 01 Jul 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
A modern library will be set up in the office of the Resource Building.
गुरुग्राम। आबकारी एवं कराधान विभाग ने सेक्टर-32 स्थित संसाधन भवन के कार्यालय में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत लाइब्रेरी में आधुनिक फर्नीचर, एयर कंडीशनर, एलईडी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर अध्ययन एवं संदर्भ सामग्री की सुविधा मिल सकेगी। इस कार्य की अनुमानित लागत 3.71 लाख रुपये निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा। एजेंसी के चयन के बाद निर्धारित समयावधि में लाइब्रेरी के निर्माण और सुविधाओं की स्थापना का कार्य पूरा कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने सेक्टर-32 स्थित संसाधन भवन में लाइब्रेरी निर्माण की योजना है। उन्होंने बताया कि इसे जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed