फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A meeting was held when work was not done despite assurances.

Gurugram News: आश्वासन के बाद भी काम नहीं होने पर आयोजित की बैठक

Mon, 09 Sep 2024 03:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
A meeting was held when work was not done despite assurances.
पटौदी। गांव भोडाकलां में भोडाकलां बावनी अध्यक्ष राजेश चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोगों ने बताया कि गत 25 अगस्त को बिलासपुर चौक पर हुई महापंचायत में मानेसर के एसडीएम दर्शन कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया था कि आठ सितंबर तक नेशनल हाईवे के दोनों तरफ सर्विस मार्ग से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। वहीं, चार लाइन के मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बिलासपुर चौक पर छोटी गाड़ियों के लिए यूटर्न बनाया जाएगा लेकिन अभी तक सिर्फ सर्विस मार्ग के अवैध कब्जे ही हटाए गए हैं बाकी का कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई रेवाड़ी की ओर से एक पत्र भेजा है जिसमें एक सप्ताह का और समय मांगा गया है। राजेश चौहान ने बताया कि आगामी 21 सितंबर तक ग्रामीण इन कार्यों को एनएचएआई द्वारा कराने का इंतजार करेंगे। यदि काम शुरू नहीं होता है तो महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भोडाकलां सरपंच मनबीर सिंह चौहान, पूर्व सरपंच यजविंद्र शर्मा गोगली, डॉ. श्यामबीर चौहान, यशबीर सिंह, नरेश चौहान, सरपंच तिलकराज, सरपंच कृष्ण, कुलदीप, अनिल भदोरिया, प्रीतम, कृष्ण सैनी, कंवर सिंह, अधिवक्ता विनोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article