फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   a man cheated of Rs 40 lakh by giving a profit of Rs 400 In Gurugram

जाल बिझाए बैठे हैं जालसाज: 400 रुपये का मुनाफा देकर ठग लिए 40 लाख, शातिर ठगों ने ठगी का निकाला नया पैंतरा

Thu, 21 Sep 2023 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 08:14 PM IST
सार

गुरुग्राम में साइबर फ्रॉड के मामलों में बढ़ोतरी होने पर पुलिस की तरफ से चार नए साइबर थाने बनाए गए हैं। इन थानों का काम सिर्फ साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई करना है। 

विज्ञापन
a man cheated of Rs 40 lakh by giving a profit of Rs 400 In Gurugram
ठगों ने निकाला ठगी का नया पैंतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में आय दिनों ठग बड़े ही आसानी से लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये ठग रहे हैं। कई सालों से पुलिस के साथ ही अन्य संगठन भी साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में 400 रुपये का मुनाफा देकर ठग ने युवक से 40 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम दक्षिण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सोहना निवासी विपिन यादव ने पुलिस को बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में उनके इंस्टाग्राम पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए लिंक आया था। वह लिंक पर गए तो उस लिंक ने उन्हें टेलीग्राम में एक ग्रुप में जोड़ दिया। उस ग्रुप में पांच लोग थे। वह सभी क्रिप्टो में निवेश को लेकर ही बात कर रहे थे। इस पर उन्होंने ग्रुप में दिए लिंक पर एक हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद उन्हें वापस 1400 रुपये मिल गए। इसके बाद ठग ने उन्हें मोटी रकम निवेश करने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि उन्हें जल्दी ही मोटा मुनाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपने दो बैंक खाते से 12 बार में 40 लाख 18 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब उसने निवेश की गई राशि पर मुनाफ मांगा तो उन्होंने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

विज्ञापन

गुरुग्राम में बनाए गए हैं चार साइबर थाने
गुरुग्राम में साइबर फ्रॉड के मामलों में बढ़ोतरी होने पर पुलिस की तरफ से चार नए साइबर थाने बनाए गए हैं। इन थानों का काम सिर्फ साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई करना है। चार थाने खुलने के बाद भी साइबर अपराध पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। पुलिस की तरफ से कई बार साइबर अपराध करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया जा चुका है,लेकिन इसके बाद भी साइबर अपराध कम नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed