फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A girl arrested along with her partner for extorting six lakh rupees from a young man by trapping him in a honeytrap

Gurugram News: हनीट्रैप में फंसाकर युवक से छह लाख रुपये वसूलने वाली युवती साथी सहित गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
A girl arrested along with her partner for extorting six lakh rupees from a young man by trapping him in a honeytrap
युवती ने पीड़ित पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, मांगे थे 10 लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने हनीट्रैप में एक व्यक्ति से छह लाख रुपये वसूलने वाली युवती को उसके साथी सहित रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पीडि़त पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। वह केस रद्द कराने को लेकर हुए सेटलमेंट के 6 लाख रुपये गाड़ी में गिन रही थी। पुलिस ने युवती पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-48 के रहने वाले एक व्यक्ति की फेसबुक के जरिए 20 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों एक गेस्ट हाउस में मिले और फिजिकल रिलेशन भी बने। इसके बाद 19 जून को युवती ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद युवती ने सेटलमेंट के लिए व्यक्ति से 10 लाख रुपये की मांग की। दोनों की काफी देर तक बात हुई और 6 लाख रुपये में सेटलमेंट हुआ।
विज्ञापन

इस बारे में उसने पुलिस को जानकारी दे दी और पुलिस के कहे मुताबिक 24 जून को व्यक्ति युवती से मिलने के लिए किंग्डम ऑफ ड्रीम्स के पास पार्किंग में रुपये देने के लिए गया। यहां युवती अपने दोस्त के साथ आई थी। इस पर व्यक्ति ने युवती को 2 लाख रुपये नकद और गहने दिए। रुपये देकर व्यक्ति गाड़ी से बाहर निकल आया। संकेत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवती अपने दोस्त के साथ गाड़ी में बैठकर रुपये गिन रही है। जिन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed