फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A dispute over parking at a toll plaza turned violent.

Gurugram News: टोल प्लाजा पर पार्किंग को लेकर विवाद, कहासुनी हिंसक रूप में बदली

Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A dispute over parking at a toll plaza turned violent.
ग्रामीणों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की, कई घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। घामडोज टोल प्लाजा पर पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर गाड़ी सवार युवकों व टोल कर्मचारियों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक रूप में बदल गई। झगड़े में ग्रामीणों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट कर डाली जिससे दो टोल कर्मचारियों को गम्भीर चोटें पहुंची हैं जबकि कई कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं टोल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

सोहना- गुरुग्राम मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भोंडसी निवासी युवक घामडोज टोल पर गाड़ी का मासिक पास बनवाने के लिए आया था। गाड़ी में बैठकर आया युवक अपने साथी के साथ गाड़ी को स्टाफ पार्किंग में खड़ा करने लगा जिसको लेकर वहां मौजूद टोल कर्मचारी ओमप्रकाश ने युवक को स्टाफ पार्किंग में गाड़ी खड़ा किये जाने पर एतराज जताया जिसको लेकर टोल कर्मचारी ओमप्रकाश व गाड़ी सवार दोनों युवकों में कहासुनी हो गई तथा दोनों के मध्य गाली गलौज होने लगी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने पर दूसरे टोल कर्मचारी मौके पर आ गए जिन्होंने युवकों से गाड़ी को पार्किंग से बाहर खड़ा करने को कहा। ऐसा होने पर दोनों पक्ष अड़ गए। गाड़ी सवार युवक ने फोन करके मौके पर 15 से 20 युवकों को बुला लिया। युवक लाठी डंडों से लैस थे जिन्होंने मौके पर पहुंचते ही टोल कर्मचारी ओमप्रकाश पर जमकर लाठी डंडे बरसाए जिसको बचाने के लिए दूसरे टोल कर्मचारी आ गए। आरोपी युवकों ने किसी भी कर्मचारी को नहीं बख्शा जो भी कर्मचारी आता रहा हुड़दंगी युवक उन पर लाठी डंडे बरसाते रहे। कर्मचारी अपने आप को इधर उधर छुपाते रहे। हुड़दंगी युवकों का उक्त तांडव करीब 20 मिनट तक चलता रहा तथा घटना को अंजाम देकर अपने वाहनों पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो कर्मचारियों की हालत गम्भीर
घटना में दो टोल कर्मचारियों ओमप्रकाश व अजय को काफी चोट लगी हैं और उनकी हालत काफी गम्भीर है। घायलों को पहले सोहना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। बाद में दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा 5-6 अन्य टोल कर्मचारियों को मामूली चोट होने के कारण उनको प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई है।



क्या कहते हैं टोल प्रबंधक
घामडोज टोल प्लाजा के प्रबंधक अशोक बताते हैं कि टोल पर आकर कर्मचारियों के साथ बिना कारण मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ भोंडसी पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी गई है।


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
भोंडसी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed