फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A day after the cleanliness survey started in the city, the condition of the city is getting worse.

Gurugram News: एक दिन बाद शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरु और शहर के हालत हो रहे हैं खराब

Sat, 14 Feb 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A day after the cleanliness survey started in the city, the condition of the city is getting worse.
एक दिन बाद शहर का स्वच्छता सर्वेक्षण शुरु और शहर के हालत हो रहे हैं खराब
विज्ञापन


कूड़े का उठान नहीं होने से लोग परेशान
- नगर निगम घरों से कूड़े का नहीं कर रहा उठान

- अभी डोर-टू-डोर कूड़े के उठान नहीं हो पा रहा है
- 23 फरवरी को होगा टेंडर, होली से पहले ठीक करने होंगे हालात

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में घर-घर से कूड़ा न उठने के कारण लोग दिन ढलते ही सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। हालात पर काबू पाने के लिए नगर निगम ने जगह-जगह ट्राली खड़ी कराने की व्यवस्था की है। नगर निगम की लापरवाही कहे या लोगों में जागरूकता की कमी का खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं। शहर की गंदगी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हंस एन्क्लेव कॉलोनी में एक माह से कूड़ा उठाने की व्यवस्था बेपटरी है। इसके साथ ही चार-आठ मरला, लक्ष्मी गार्डन, खांडसा रोड, अशोक विहार, शीतला कालोनी, अर्जुन नगर, पटौदी चौक मदन पुरी की सड़कों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस पर नगर निगम का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने का तैयार नहीं है। नगर निगम कीर ओर से घर -घर से कूड़ा उठाने का टेंडर 23 फरवरी को खुलेगा। होली चार मार्च की है। ऐसे में शहर की सफाई करना भी नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। अधिकारियों को 23 फरवरी तक व्यवस्था को ठीक रखना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसे भी जाने..
: नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में 10 से अधिक एजेंसी कूड़ा उठाने में लगी हैं।
: 1200 टन कूड़ा गुरुग्राम में प्रति दिन निकलता है।
: 900 से 1000 टन कूड़ा फरीदाबाद से बंधवाड़ी रोजाना पहुंचता है।
: 200 के लगभग गारबेज वर्नेबल प्वॉइंट हैं।
होली से पहले होगी व्यवस्था सामान्य
घर-घर से कूड़ा न उठ पाने के कारण ट्राली की व्यवस्था फिर की गई है। 22 फरवरी को चारों जोन में पांच साल का टेंडर खुलेगा। जिसके बाद व्यवस्था सामान्य होगी। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed