फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A community center and park will be built in the name of Savitribai Phule in Jharsa village.

Gurugram News: झाड़सा गांव में सावित्रीबाई फुले के नाम बनेगा कम्युनिटी सेंटर व पार्क

Sat, 03 Jan 2026 05:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
A community center and park will be built in the name of Savitribai Phule in Jharsa village.
सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। झाड़सा गांव स्थित पार्क काला आम में शनिवार को सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई गई। प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन समस्त सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से किया गया। इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा ने झाड़सा गांव में कम्युनिटी सेंटर व पार्क बनाने की घोषणा की, जिनका नाम महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले रखा जाएगा। कार्यक्रम में सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी, गुरुग्राम सैनी सभा के अध्यक्ष, फर्रुखनगर नगर पालिका चेयरमैन, आसपास के ग्राम प्रधान एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। इनमें स्थानीय पार्षद, ओबीसी प्रदेश मोर्चा के प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी ओबीसी सदस्य सुभाष प्रजापति सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सैनी समाज सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधियों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed