फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A car hit a man in the village at night, and he was found injured in the morning.

Gurugram News: गांव में ही रात में कार ने मारी टक्कर, सुबह तक घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक

Fri, 06 Mar 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A car hit a man in the village at night, and he was found injured in the morning.
उपचार के दौरान तोड़ा दम, काकरोला गांव की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के काकरोला गांव में वैगनआर के चालक ने युवक को टक्कर मार दी। रात करीब 1 बजे कार की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह में काकरोला निवासी युवक अपने गांव में घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान काकरोला गांव निवासी अशोक (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई दीपक की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दीपक ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अशोक शराब पीने का आदी था। 4 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसको सूचना मिली कि उसका भाई अशोक गांव में ही भगवान डाक्टर के घर की गली में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। दीपक ने जाकर देखा तो अशोक के पैरों व हाथ में चोट आई हुई थी और पैरों पर खून जमा हुआ था।
विज्ञापन

उसको तुरंत सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक ने घटनास्थल के आसपास घरों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि रात करीब 1.15 बजे उसका भाई अशोक गली में था तभी कार ने उसको टक्कर मारी थी। जांच अधिकारी एसआई परमजीत ने बताया कि घटनास्थल के आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार की पहचान की जाएगी। पहचान होने के बाद कार चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed