फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A bag full of jewelery stolen from the bank's locker room

बैंक के लॉकर रूम से आभूषणों से भरा बैग चोरी

Sun, 03 Apr 2022 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
A bag full of jewelery stolen from the bank's locker room
गुरुग्राम। अब बैंक में भी लोगों के सामान सुरक्षित नहीं हैं। एक ऐसा ही मामला न्यू कॉलोनी मोड़ से सामने आया है, जहां पर स्थित निजी बैंक के एक लॉकर रूम से एक महिला का आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया। महिला ने बैंक के किसी कर्मचारी या अज्ञात पर बैग चोरी का शक जताया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस उपायुक्त पश्चिम को दी थी, जहां से मामले को न्यू कॉलोनी थाने में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी निवासी पुष्पिंदर कथूरिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका और उनकी पत्नी का न्यू कॉलोनी मोड़ पर स्थित निजी बैंक में संयुक्त लॉकर है। पिछले 7 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी। इसी को देखते हुए 2 दिसंबर को उनकी पत्नी बैंक लॉकर से आभूषण निकालने के लिए गई थीं। वह दोबारा 11 फरवरी को अपना सामान वापस रखने के लिए बैंक गई तो उन्होंने देखा कि उनका जेवर से भरा एक बैग लॉकर में नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed