{"_id":"693d6b142d9a4578a70a3523","slug":"98-thousand-rupees-were-transferred-by-posing-as-a-friend-of-the-husband-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74417-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पति का दोस्त बनकर ट्रांसफर कराए 98 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पति का दोस्त बनकर ट्रांसफर कराए 98 हजार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने एक महिला के पति का दोस्त बनकर 98 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। जालसाज ने महिला के पति को रुपये भेजने के लिए फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-82 स्थित एक सोसाइटी निवासी दीपिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर 4 नवंबर को अनजान नंबर से कॉल आई थी।
कॉल करने वाले ने कहा कि उसे अंकित (दीपिका के पति) को 12 हजार रुपये देने हैं। इन रुपयों को वह दीपिका के अकाउंट में भेज रहा है। इसके बाद दीपिका के पास पहले 10 हजार रुपए क्रेडिट का मैसेज आया। इसकी कुछ देर बाद 20 हजार रुपये क्रेडिट का मैसेज आया। इसके बाद उसी मोबाइल नंबर से दीपिका के पास कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि दूसरी बार में गलती से दो हजार की जगह 20 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। उसने दीपिका से 18 हजार रुपये वापस भेजने के लिए कहा।
दीपिका ने 18 हजार रुपये उसके बताए गए अकाउंट नंबर भेज दिए। कुछ देर बाद ही उस व्यक्ति की कॉल आई और दीपिका को बताया गया कि गलती से उसके नंबर पर 43 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। उसने मेडिकल इमरजेंसी बताते हुए तुरंत 40 हजार रुपये वापस भेजने के लिए कहा। दीपिका कॉल करने वाले जालसाज के झांसे में आ गई और उसने दो बार में 40-40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दीपिका ने बाद में अपने बैंक खाते में अमाउंट की जांच की तो उसके खाते में रुपये नहीं आए थे। पीड़िता ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की मांग की है।