फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   7 lakh fraud in the name of home delivery in gurugram

होम डिलीवरी के नाम पर 7 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 29 Jan 2021 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
7 lakh fraud in the name of home delivery in gurugram
गुरुग्राम। रिलायंस फ्रेश के स्टाफ राइडर (डिलीवरी टीम) द्वारा घरेलू सामान की डिलीवरी में 7 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। झाड़सा रोड स्थित रिलायंस फ्रेश के स्टोर इंचार्ज ने सिविल लाइंस में मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर (दिल्ली) निवासी गुरविंदर सिंह ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह 15 मई 2019 से झाड़सा रोड स्थित रिलायंस फ्रेश स्टोर के प्रभारी के तौर पर कार्यरत हैं। कोरोना काल में लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रिलायंस ने घरेलू सामान की होम डिलीवरी सेवाएं शुरू की थी। इसके लिए ग्रैब नामक कंपनी को ठेका दिया गया था। होम डिलीवरी सेवा शुरू होने के बाद पिछले कुछ माह के दौरान ग्राहकों की तरफ से रिलायंस स्टोर को सामान भेजने को लेकर ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त हो रही थीं तो वहीं तमाम ग्राहक सामान कम होने और न मिलने संबंधी शिकायतें भी कर रहे थे।
विज्ञापन

आंतरिक जांच में सामने आया मामला
इस पर संज्ञान लेते हुए गुरविंदर ने अपनी इंटरनल टीम से जांच कराई तो 7 लाख 38 हजार 259 रुपये का सामान कम पाया गया। इसकी पुष्टि ऑडिटर टीम की जांच में भी हुई और कुल 7 लाख 7470 रुपये का सामान कम पाया गया। इसके बाद इंटरनल टीम ने स्टाफ राइडर से संपर्क किया तो पता चला कि स्टाफ राइडर की मिलीभगत से सामान बाहर किया जा रहा है। बाद में जांच आगे बढ़ाते हुए रिलायंस स्टोर ने ग्राहकों से भी संपर्क किया तो पता चला कि कई ग्राहकों को उनका सामान नहीं मिला है। स्टोर संचालक ने स्टाफ राइडर पर सामान चोरी करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed