{"_id":"5ff713038ebc3e3337598648","slug":"7-30-lakhs-cheated-in-the-name-of-recruiting-a-soldier-gurgaon-news-noi5583962185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने के नाम पर अभ्यर्थी से ठगे 7.30 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने के नाम पर अभ्यर्थी से ठगे 7.30 लाख, केस दर्ज
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती करवाने के नाम पर अभ्यर्थी से 7.30 लाख रुपये ठगी करने का मामला साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी ने अभ्यर्थी से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए संपर्क किया। वर्ष 2019 में अभ्यर्थी द्वारा दी गई परीक्षा में पास कराकर सिपाही पद पर भर्ती करवाने का झांसा दिया गया। पुलिस ने बुधवार देर रात इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटेल नगर निवासी आशीष कुमार ने साल 2019 में हरियाणा पुलिस के सिपाही पद की भर्ती के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद उन्हें व्हाट्सएप पर सुधीर सिंह चौहान नामक व्यक्ति ने मैसेज भेजकर परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देते हुए 7.30 लाख रुपये की मांग की। परीक्षा में पास कराकर नियुक्ति पत्र दिलाने के बाद रुपये देने का सौदा तय हो गया। आरोप है कि 6 जुलाई 2019 को उसके पास सुधीर और उसके साथियों ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ईमेल आईडी से परीक्षा उत्तीर्ण होने का ईमेल भेजा।
ईमेल प्राप्त होने के बाद आशीष ने सुधीर को रुपये दे दिए। ईमेल में दी गई तारीख के बाद जब वह आयोग में नियुक्ति के बारे में जानकारी लेने पहुंचा तो उसे पता लगा कि यह फर्जी अकाउंट बनाकर ईमेल किया गया है। उसने सुधीर को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि बुधवार को केस दर्ज कर लिया गया है।