{"_id":"670ebcf6c917df468f035134","slug":"69-thousand-cheated-in-the-name-of-investing-in-crypto-currency-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-41653-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्रिप्टो करंसी में निवेश करने के नाम पर 69 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्रिप्टो करंसी में निवेश करने के नाम पर 69 हजार ठगे
Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर क्राइम पश्चिम थाना क्षेत्र में क्रिप्टो करंसी में निवेश करने के नाम पर जालसाज ने युवती को 69 हजार रुपये की चपत लगाई है। राजेंद्रा पार्क के सेक्टर-105 में रहने वाली निशा गोप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त माह में उसके व्हॉट्सएप पर मैसेज आया। इस मैसेज में निशा गोप को क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन में निवेश करने के नाम 50 फीसदी मुनाफा देने का वादा किया गया। इस पर निशा ने सहमति जताई तो उसे हायर एडजॉब 2023 ग्रुप और अमेजन नाम के टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। निशा गोप ने 31 अगस्त को दो बार में 9000 रुपये व 60 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद उससे कहा गया कि 50 हजार रुपये निवेश नहीं किए तो उसे पहले वाली राशि से हाथ धोना पड़ेगा। निशा गोप को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन