{"_id":"5b44be3f4f1c1bfb7e8b55f0","slug":"61531231807-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने किया प्रदर्शन
-लघु सचिवालय में सीएम, मंत्री व अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने अखिल भारतीय फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को मांग दिवस को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री व जिला परियोजना अधिकारी के नाम मांगों का ज्ञापन जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री को सौंपा। सभा की अध्यक्षता यूनियन प्रधान संतोष ने की। संचालन जिला सचिव सरस्वती ने किया।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल को याद दिलाया गया कि 10 मार्च को यूनियन प्रतिनिधियों की उनके साथ 12 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा हुई थी। उस समय मांगों के बारे में सहमति बनी थी और सरकार ने आश्वासन दिलाया था जल्द ही तमाम मांगों को लागू कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक सिर्फ वेतन बढ़ोतरी, हेल्पर्स की वर्दी और गैस सिलेंडर, केंद्रों के किराए का पत्र जारी हुआ है। जबकि अन्य स्वीकृत मांगों को लेकर अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुए हैं।
10 वर्ष तक कार्यकाल पर अर्ध कुशल और इसके बाद के सेवाकाल में कार्यरत वर्कर्स को कुशल श्रेणी में शामिल किया जाए। पीएफ व ईएसआई के तहत कवर किया जाए। गर्मी और सर्दी की छुट्टियां वर्कर्स व हेल्पर्स को कम से कम 15 दिन जरूर मिलें। हेल्पर्स को 5715 रुपये मानदेय के अलावा 10, 20 व 30 वर्ष के सेवाकाल की तीन कैटेगरी बनाकर अन्य सुधार करने की मांग की गई। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों के समर्थन में सीआईटीयू के राज्य अध्यक्ष सतवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष एसएल प्रजापति, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष भारती देवी, जिला सचिव ऊषा सरोहा साथियों समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
..........