{"_id":"6050f13f8ebc3ef10744db1b","slug":"60-thousand-corona-infected-so-far-in-gurugram-gurgaon-news-noi571717977","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में अब तक 60 हजार हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में अब तक 60 हजार हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 60 हजार से ऊपर पहुंच गया है। लेकिन लोग अभी भी संभल नहीं रहे हैं। भीड़ - भाड़ वाले इलाके सदर बाजार तथा अन्य क्षेत्रों में बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं। वह सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। लापरवाह लोगों पर बढ़ रहे संक्रमण का भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासन की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 8,73,496 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 8,9,964 लोग स्वस्थ्य पाए गए हैं। जब कि संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार से ऊपर है। इनमें से कुछ लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
मंगलवार को जहां 84 नए कोरोना के मामले सामने आए, वहीं 55 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर दिखाई दे रहा है। रैपिडएंटीजन और आरटीपीसीआर से भी लोगों के कोरोना टेस्ट की सुविधा बढ़ा दी गई है। यह गनीमत रही कि मंगलवार को किसी की भी कोरोना संक्रमम से मौत नहीं हुई है। हालांकि जिले में अब तक 360 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है।
360 मृतकों में 277 पहले से ही गंभीर बीमारी से ग्रसित बताए गए हैं। जबकि 83 को कोई बीमारी नहीं थी। मार्च के पहले सप्ताह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती जा रही है। अधिकांश कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से शहरवासी कोई सीख नहीं ले रहे हैं। सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन लोगों से आग्रह करता आ रहा है कि वे कोरोना को हल्के में न लें। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचें, ताकि कोरोना को हराया जा सके। उधर कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन देने का सिलसिला जारी है। हर आयु वर्ग के लोग स्वेच्छा से कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
आज 5941 ने लगवाया टीका
जिले में आज 4215 के लक्ष्य के विपरीत 5941 ने टीका लगवाया है। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 3718 और निजी अस्पतालों में 2333 ने टीके लगवाए हैं। इनमें 60 साल से अधिक आयु के 3452 लोग है। जबकि 1052 बीमार लोगों ने टीका लगवाया है।
अब तक 8,73, 496 ने कराई जांच
जिले में अब तक 8,73,496 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 8,09,964 लोग स्वस्थ्य पाए गए हैं। जिले में आज 84 नए केस आए हैं। जबकि इसी माह में सर्वाधिक 88 केस आ चुके हैं। 55 मरीज स्वस्थ्य होकर घरों को चले गए। 613 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। इनमें से 553 होम आइसोलेटेड हैं, 58 का इलाज के लिए भर्ती हैं। 56 कोविड हेल्प सेंटर में हैं। एक-एक मरीज कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में हैं। मंगलवार को 3532 लोगों की जांच हुई। इनमें से 3396 का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है।