फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   60 illegal colonies of the district will be regular

जिले की 60 अवैध कॉलोनियां होंगी नियमित

Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
60 illegal colonies of the district will be regular
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार शाम हरियाणा प्रगति रैली में जिले को 2711 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। यह राशि अगले तीन वर्षों में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क, पानी व अन्य विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वर्चुअल रूप में सेक्टर-52 में नवनिर्मित कॉलेज का भी उद्घाटन किया। सीएम ने जिले की 60 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की भी घोषणा भी की।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के नजदीक स्थित मैदान पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव का करते कहा कि यह मुद्दा उनके संज्ञान में है। इसके लिए उन्होंने नजफगढ़ के आस-पास की 90 एकड़ पंचायती जमीन को नजफगढ़ झील के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादातर हिस्सा जलभराव से मुक्त हो जाएगा। गुरुग्राम के प्रति अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए बोले कि अलग-अलग विधायकों को सभी 22 जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, लेकिन गुुरुग्राम का प्रभार उन्होंने खुद लिया है। गुरुग्राम में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सन 1990 में वह स्कूटर से आते थे। ओल्ड दिल्ली रोड ही गुरुग्राम आने का एकमात्र रास्ता था, लेकिन अब मुंबई व बंगलुरु की तरफ गुरुग्राम सपनों का शहर बन गया है। यहां आने के बाद लोगों को लगता है कि उन्हें यहीं बस जाना चाहिए।
विज्ञापन

अगले 4-6 माह में शुरू होगा ग्लोबल सिटी का निर्माण
सीएम ने कहा कि आने वाले 5 साल के बाद गुरुग्राम शहर का नक्शा कुछ और ही होगा। सेक्टर-37, 38 के बीच 1008 एकड़ मेें ग्लोबल सिटी बनाई जाएगी, जिसके लिए मुंबई के भी कुछ डेवलपर्स से बात हुई है। इसका निर्माण अगले 4-6 माह में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश का एक मात्र जिला है, जहां दो नगर निगम हैं। जीएमडीए का गठन हो गया है, जिसके बाद अब यहां की फाइल चंडीगढ़ नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 500 स्कूल बनाए जाएंगे
सीएम ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक राजधानी है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर कमजोर जिलों को भी गुरुग्राम से लाभ पहुंचाते हैं। अब प्रत्येक 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज का नियम बनाया है। सरकारी स्कूलों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं। इसी को देखते हुए हरियाणा में 500 नए स्कूल खोले जाएंगे। वहीं, मौजूदा साल के पहले चरण में 10वीं से 12वीं तक के 5 लाख बच्चों को टैबलेट बांट दिए गए हैं।
विपक्ष के आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता
सीएम ने विपक्षियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा ने शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रगति की है। इसके बावजूद विपक्ष के नेता आरोप लगाते हैं। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। सीएम ने बताया कि केएमपी के साथ एक रेलवे लाइन निकलेगी, जिस पर 6000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
-
अगले दो साल में शुरू होगा हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट
सीएम ने कहा कि हिसार का एयरपोर्ट इंटरनेशनल स्तर का बनेगा, जिसका नाम महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट होगा। आने वाले 2 साल में सभी तरह की फ्लाइट यहां से शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में मेट्रो लाइन विस्तार की योजना है, जिसे शुरू किया जाएगा। रेवाड़ी में भी एम्स के लिए जमीन खरीद ली गई है। आने वाले 3 साल में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज बन जाएंगे। मनोहरलाल ने कहा कि 2014 में हरियाणा में मात्र 750 एमबीबीएस की सीटें थी, जिन्हें अब बढ़ाकर 1650 कर दिया है। अगले 3 साल में मेडिकल सीटों की संख्या को बढ़ाकर 2900 तक किया जाएगा। जल्द ही गुरुग्राम में शीतला माता मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू किया जाएगा। वहीं, इंडस्ट्री में 146 क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिसका नाम पद्मा स्कीम होगा। लगभग 7 लाख नौजवानों को रोजगार दिलाएंगे ताकि स्वावलंबी जीवन जी सकें ।

पंजाब को भी बीमारू राज्य बनाएंगे केजरीवाल
कुुरुक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की रैली का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि एक नेता हैं, जिन्होंने सिट डाउन पॉलिसी पर काम शुरू किया है। वह फ्री में देंगे की बात कह रहे हैं। हम कहते हैं जो सक्षम हैं, उसे स्टैंडअप पॉलिसी के तहत बढ़ाया जाएगा, लेकिन वह हर चीज मुफ्त में बांटने की बात कहते हुए सिट डाउन पॉलिसी की बात कह रहे हैं। दिल्ली के साथ पंजाब को भी बीमारू राज्य बनाएंगे। इस दौरान सीएम ने राइट टू सर्विस एक्ट का उल्लेख किया और कहा कि इसके तहत अधिकारी तय समय में काम नहीं करेंगे तो मामला फर्स्ट अपील में चला जाएगा। इसके बाद द्वितीय अपील व आगे भी प्रक्रिया बढ़ेगी। ये ऑटो अपडेट सिस्टम है। रैली में प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद, पूर्व सांसद सुधा यादव, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, मेयर मधु आजाद, सोहना विधायक संजय सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।
किस कार्य के लिए कितनी राशि
- सरमथला में स्कूल भवन के लिए 5.5 करोड़
- गांव टीकली में हर्बल पार्क के लिए 2.5 करोड़
- 200 एमएलडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 235 करोड़
- जीएमडीए के सीवरेज सिस्टम के लिए 965 करोड़
- 1275 करोड़ रुपये जीएमडीए नए सेक्टरों पर खर्च करेगा
- हाजीपुर में पीएचसी के निर्माण 3.60 करोड़
- कासन गांव के पीएचसी निर्माण पर 3.60 करोड़
- सोहना में 10 बोरवेल लगाने के लिए 4.42 करोड़
- पटौदी में 86 गांव, 14 ढाणी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 164 करोड़
- पीडब्ल्यूडी के द्वारा होडल रोड निर्माण के लिए 14 करोड़
- पीडब्ल्यूडी के कुल विकास कार्यों पर 458 करोड़
- सोहना व तावड़ू में लघु सचिवालय पर 36 करोड़
- सीही गांव में 15 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड बनेगा
- फर्रूखनगर में स्टेडियम पर 10 करोड़ रुपये
- चुनाव वाले निकायों को छोड़कर सभी जगहों पर ई-व्हीकल चलाए जाएंगे।
- नगर निगम को इस साल 200 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed