{"_id":"5f392ff38ebc3e41180c9b89","slug":"6-corona-positive-out-of-63-people-in-farrukhnagar-gurgaon-news-noi5299451175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के पहले दिन हुई 63 लोगों की जांच, छह पाए गए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के पहले दिन हुई 63 लोगों की जांच, छह पाए गए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
फर्रुखनगर। वार्ड-3 में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट अभियान की शुरुआत की गई। वार्ड पार्षद पिंकी शर्मा ने कोरोना जांच कराकर कैंप की शुरुआत की। इसमें 63 लोगों की जांच की गई जिसमें 6 संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को दवा देकर घर पर आइसोलेट कर दिया गया।
कैंप में मौजूद चिकित्सक राजपाल नैन ने बताया कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन कर इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाएं। दूसरे लोगों से बात करते वक्त करीब दो गज की दूरी अवश्य रखें। इससे आप ही नहीं बल्कि दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को सीएचएसी फर्रुखनगर, 18 को गांव फाजिलपुर बादली के सामुदायिक केंद्र, 19 को गांव हाजीपुर पातली के सामुदायिक केंद्र, 20 को गांव सिवाडी स्थित सीमा की आंगनवाड़ी, 21 को गांव मुबारिकपुर स्थित सामुदायिक केंद्र में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप श्योरान, डॉ. अजितेश, राजबाला, बिरेंद्र, पिंकी, दीपिका, समाजसेवी गौरी शंकर शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।