फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   इस दिवाली अपनों को लोग दे रहे ड्राई फ्रूट्स की सौगात

इस दिवाली अपनों को लोग दे रहे ड्राई फ्रूट्स की सौगात

Sat, 03 Nov 2018 06:04 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
इस दिवाली अपनों को लोग दे रहे ड्राई फ्रूट्स की सौगात
शुभ दिवाली
विज्ञापन


अपनों को लोग दे रहे ड्राई फ्रूट्स की सौगात

मिलावट के कारण मिठाई का क्रेज हुआ कम
दिवाली के लिए ड्राई फ्रूट्स से सजी शहर की दुकानें

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। त्योहारों पर मिठाइयों में मिलावट के खेल के बाद लोगों का रुझान ड्राई फ्रूट्स की तरफ बढ़ गया है। मिलावट के चलते लोग मिठाई की बजाए ड्राई फ्रूट्स को ही अधिक पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें न तो मिलावट का डर है और दाम भी लोगों के बजट में है। बीते कुछ वर्षों तक दिवाली पर आमतौर पर लोगों की पहली पसंद मिठाई थी, लेकिन मिठाइयों में मिलावट के चलते लोगों का मन मिठाइयों से भर गया है। लोग स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत है, यही कारण है कि लोग अब मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट्स को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। लोग की मानें तो खोवे की मिठाई के दाम 380 से शुरू है। वहीं ड्राई फ्रूट्स का डिब्बा करीब 150 रुपये से शुरू है, जिसमें करीब छह से सात आइटम होते हैं और वजन के हिसाब से ही डिब्बे के दाम तय किए जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स लंबे समय तक प्रयोग में लाया जा सकता है।

पसंद के अनुसार तैयार किया जा रहा गिफ्ट पैक
कुछ लोग अपनी पसंद के हिसाब से ड्राई फ्रूट पैक करा रहे हैं, जिनमें बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, खुरमानी, अखरोट, मिसरी, इलायची आदि शामिल हैं। ट्रंक मार्केट में दुकान लगाने वाले दुकानदार पिंटू ने बताया कि पहले की अपेक्षा ड्राई फ्रूट्स पैक की मांग बढ़ी है। लोग विभिन्न आइटमों के ड्राई फ्रू्ट पैक खरीददारी कर रहे है।
विज्ञापन


डिब्बाबंद गुलाब जामुन व रसगुल्ले बनी पहली पसंद
गिफ्ट देने के लिए डिब्बाबंद मिठाइयां भी खरीदी जा रही हैं। रसगुल्ले व गुलाब जामुन सबकी पहली पसंद बन चुकी है। डिब्बे में पूरी तरह बंद होने के कारण इसके खराब होने का डर नहीं होता है। दिवाली पर सौगात के लिए लोग सोनपापड़ी भी खरीद रहे हैं। इसके अलावा 100-450 रुपये तक चॉकलेट कॉम्बो की भी जमकर खरीदारी लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राई फ्रूट्स के दाम
काजू - 900 से 1200 रुपये किलो
किशमिश - 350 से 500 रुपये किलो
अखरोट - 1050 से 1100 रुपये
बादाम - 700 से 1200 रुपये किलो
पिस्ता - 1000 रुपये किलो




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed