फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   48 thousand fraud by businessman

बिजनेसमैन को झांसा देकर पेटीएम से 26 हजार की ठगी

Fri, 11 Oct 2019 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
48 thousand fraud by businessman
बिजनेसमैन को झांसा देकर पेटीएम से 26 हजार की ठगी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-9 निवासी बिजनेसमैन को घर का पुराना फर्नीचर ओएलएक्स पर बेचना महंगा पड़ गया। शातिर युवक ने बिजनेसमैन को झांसे में लेकर पेटीएम खाते से 26 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। बिजनेसमैन ने जब आरोपी से पैसे वापस मांगे, तो उसने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल की प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने प्रवीण सिंह नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-9ए निवासी संजीव कुमार रावत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद का बिजनेस है। मई में उन्होंने अपने घर का पुराना फर्नीचर बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। आठ मई को संजीव कुमार के मोबाइल पर एक युवक को फोन करते हुए खुद को गुरुग्राम में फर्नीचर डीलर प्रवीण सिंह बताया। युवक से 26 हजार रुपये में फर्नीचर बेचने की डील फाइनल होने के बाद आरोपी ने बतौर एडवांस भुगतान के लिए संजीव से पेटीएम नंबर मांगा। संजीव ने बताया कि उसके पास पेटीएम नंबर नहीं है और उन्होंने अपना बैंक खाता नंबर उसे भेज दिया। आरोपी ने नेट बैंकिंग की सुविधा न होने का हवाला देते हुए पीड़ित को झांसे में लेकर पेटीएम अकाउंट बनवाया। इसके बाद युवक ने उनके बैंक खाते को पेटीएम से लिंक करवाया। शातिर युवक ने संजीव को कहा कि वह उनके पास पेटीएम का पॉप अप भेज रहा है, इसको स्वीकार करते ही खाते में पेमेंट आ जाएगी, युवक की बात पर विश्वास करते हुए बिजनसमैन ने जैसे ही पॉप को स्वीकार किया, तो उसके खाते से 26 हजार रुपये कट गए। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने प्रवीण सिंह को फोन करके राशि लौटाने को कहा तो उसने दोबारा पॉप अप भेजते हुए स्वीकार करने को कहा। पीड़ित के इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फोन बंद कर लिया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साढ़े चार माह बाद साइबर सेल की जांच के आधार पर शुक्रवार को सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed