फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   47.97 lakh in fines for wrong parking; 7,057 challans issued for 'no-entry' violations.

Gurugram News: रांग पार्किंग पर 47.97 लाख का जुर्माना, नो-एंट्री में 7057 चालान

Fri, 04 Sep 2026 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
47.97 lakh in fines for wrong parking; 7,057 challans issued for 'no-entry' violations.
- अगस्त में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, नियम तोड़ने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने अगस्त में रांग पार्किंग और नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। रांग पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर कुल 47.97 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नो-एंट्री क्षेत्र में वाहन चलाने पर 7057 चालान किए गए। यातायात पुलिस के अनुसार, शहर में लगातार कार्रवाई के बावजूद कई चालक सड़क किनारे, मुख्य मार्गों, चौराहों और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ अन्य वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। सड़क और प्रमुख मार्गों पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से बचने को कहा गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

नो-एंट्री में 7057 चालकों के चालान-
अगस्त में यातायात पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे, एनएच-48 और अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले 7057 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस के अनुसार, नो-एंट्री नियमों का उद्देश्य भारी और वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को निर्धारित समय और मार्गों तक सीमित रखना है। नियमों का उल्लंघन यातायात बाधित करने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed