फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4.56 lakh of the 15.55 lakh voters face uncertainty regarding their names.

Gurugram News: 15.55 लाख मतदाताओं में 4.56 लाख के नाम पर संकट

Thu, 23 Jul 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
4.56 lakh of the 15.55 lakh voters face uncertainty regarding their names.
सर्वे लगभग पूरा, आवेदन जमा करने में दो दिन शेष
विज्ञापन


मयंक तिवारी
गुरुग्राम। एसआईआर के तहत जिले में 4,56,000 मतदाताओं का नाम सूची से गायब होगा। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15,55,034 हैं। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से किए गए सर्वे के दौरान 1,39,635 मतदाता अनुपस्थित और दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने वालों में 2,02,454 मतदाता हैं, जबकि 60,193 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। 25,627 मतदाता ऐसे हैं जिनका वोट जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर बना हुआ है। निर्वाचन विभाग का सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। आवेदन जमा करने में दो दिन शेष रह गए हैं। जिला निर्वाचन विभाग की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार चारों विधानसभा क्षेत्रों में 373 मतदाताओं का अप्रूवल अभी तक बीएलओ की ओर से नहीं किया गया है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीनिवास ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं का भौतिक सत्यापन निर्धारित समय सीमा से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एक भी पात्र मतदाता किसी भी कारण से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों की समीक्षा कर अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा। उन्होंने उन जिलों का विशेष रूप से उल्लेख किया जहां अभी कुछ मतदाताओं का पंजीकरण लंबित है। उन्होंने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वे शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शेष कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन


प्रमुख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का करें दोबारा मिलान

सभी प्रमुख (वीआईपी) मतदाताओं की पहचान कर उनके गणना प्रपत्र प्राप्त एवं सत्यापित किए जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी स्तर पर इसकी दोबारा समीक्षा की जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता के संबंध में कोई त्रुटि न रह जाए। यदि किसी प्रकार की विसंगति सामने आती है तो उसकी सूचना तुरंत मुख्य निर्वाचन कार्यालय को दी जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद उसका नियमानुसार मुद्रण कराया जाए तथा उसकी प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट पब्लिकेशन के साथ एएसडीडी यानी एब्सेंट, शिफ्टिड, डेथ तथा डुप्लीकेट वोटर्स की लिस्ट को मतदान केंद्रों के साथ प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के शेष कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्वाचन विभाग की ओर से सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस बार जिले में संदिग्ध पाए गए साढ़े चार लाख मतदाताओं का नाम सूची से कम होगा। सर्वे की टीम का काम पूरा होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
- उत्तम सिंह, उपायुक्त, गुरुग्राम



इसे भी जानें
: 70 प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त, अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत मतदाताओं की भी हो रही पहचान।
: बीएलओ ने कुल 15,55,034 गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित किए थे।
: इनमें से अब तक 10,89,741 गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं।
: जिले में 5,472 गणना प्रपत्रों का सत्यापन (वेरिफिकेशन) लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed