फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4 new dengue patients found

डेंगू के 4 नए मरीज मिले

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
4 new dengue patients found
गुरुग्राम। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड ने भले ही दस्तक दे दी है लेकिन डेंगू के मच्छर अब भी डंक मार रहे हैं। स्थिति यह है कि रोजाना ही बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, जिसमें से अधिकांश मरीज ग्रामीण इलाकों से मिल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले में डेंगू के 4 नए मरीज मिले, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 286 पर पहुंच गई। मच्छरों के पनपने के कारण डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को जांच के लिए 60 मरीजों के नमूने लिए गए। डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में भी लगातार मरीज आ रहे हैं तो आपातकालीन विभाग में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, आपातकालीन विभाग में मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण अलग से वार्ड बनाया गया है। हालांकि, नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में अब भी कई बेड खाली हैं।
विज्ञापन

अब तक 4974 नमूनों की जांच
अब तक जांच के लिए जिले से 4974 नमूने भेजे गए हैं, जिसमें से 286 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कुल 286 मरीजों में से लगभग 60 फीसदी मरीज 15 सितंबर के बाद आए हैं। शहर के निजी अस्पतालों के साथ ही पटौदी, सोहना, फर्रूखनगर, मानेसर समेत ग्रामीण इलाकों के निजी अस्पतालों में भी डेंगू के लक्षणों वाले बुखार के मरीजों की कतार लग रही है। जिले में सर्वे के तहत शनिवार को 7953 घरों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

671920 घरों का किया गया सर्वे
वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम अब तक 671920 घरों की जांच कर चुकी है। शनिवार को शहरी क्षेत्र के 2890 व ग्रामीण इलाके के 5063 घरों में डेंगू का सर्वे किया गया। वहीं, नगर निगम की तरफ से शनिवार को 17362 घरों की जांच की गई है। अब तक जिले में 162 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है। वहीं, अब तक जिले में 14183 घरों को मच्छरों का लार्वा मिलने पर निगम की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed