{"_id":"69b1b26c93457ac47e0122f6","slug":"3756-lakh-rupees-released-for-nutrition-allowance-of-players-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81880-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खिलाड़ियों के पोषण भत्ता के लिए 37.56 लाख रुपये किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खिलाड़ियों के पोषण भत्ता के लिए 37.56 लाख रुपये किए जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा खेल विभाग ने प्रदेश की खेल नर्सरी में प्रशिक्षण ले रहे हजारों खिलाड़ियों के लिए 2025-26 सत्र के लिए पोषण भत्ता राशि जारी कर दी है। यह राशि जुलाई, अगस्त और सितंबर का पोषण भत्ता के रूप में खिलाड़ियों को दिया जाएगा। खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर बजट वितरण किया गया है। विभाग ने जिले के 2124 खिलाड़ियों के लिए करीब 37.56 लाख रुपये जारी किए हैं। खिलाड़ियों की डिटेल्स और बैंक खातों का सत्यापन होने के बाद यह राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जा रही है।
खेल नर्सरी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जमीनी स्तर पर उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। सरकारी मान्यता प्राप्त नर्सरी में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये पोषण भत्ता दिया जाता है। इससे वे बेहतर प्रशिक्षण और संतुलित आहार प्राप्त कर सकें।
विभाग के निर्देशों के अनुरूप खिलाड़ियों के खातों में पोषण भत्ता भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी पात्र खिलाड़ियों को बिना किसी देरी के यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। - आरती कोहली , जिला खेल अधिकारी