फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   35 thousand were given to repair the accidental car of a friend.

डीएलएफ फेस 3 में रहने वाले प्रशांत वर्मा की मौत की गुत्थी उलझी

Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
35 thousand were given to repair the accidental car of a friend.
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज तीन में पांच दिन पहले आईटी कर्मियों की पार्टी के बाद हुई मारपीट के उपरांत एक अन्य कर्मी की चाकू लगने से मौत के मामले की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। पुलिस को पता चला है कि कानपुर के रहने वाले प्रशांत वर्मा की मौत के 15 दिन पहले दोस्त का एक्सीडेंट हुआ था। उसकी मरम्मत के लिए उसने 35 हजार रुपये भी दे दिए थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पुलिस ने पार्टी में मौजूद जिन दोस्तों के मोबाइल अपने कब्जे में लिये थे, उनको वापस कर दिए हैं। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि प्रशांत से उसके दोस्त की कार का एक्सीडेंट हुआ था जिसकी मरम्मत के लिए 35 हजार भी दिये थे। परिजनों का कहना है कि प्रशांत परिवार वालों को खुद ढाढ़स बंधाया करता था तो उसके आत्महत्या करने का कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी डीएलएफ फेस तीन विनीत कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed