{"_id":"60c3a0b68ebc3e7a86425027","slug":"33-new-patients-were-found-3-people-died-gurgaon-news-noi5869524152","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 नए मरीज मिले, 3 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 नए मरीज मिले, 3 लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति दिनोंदिन बेहतर हो रही है। अब मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही स्वस्थ होने की दर भी बढ़ रही है। हालांकि, संक्रमण के चलते दम तोड़ने वालों का आंकड़ा अपेक्षित गति से कम नहीं हो रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कोरोना के सिर्फ 33 नए मरीज आए तो वहीं 3 संक्रमितों की मौत भी हुई। शुक्रवार को 73 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। 3 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 866 पर पहुंच गया है।
33 नए मरीज आने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 180 458 पर पहुंच गया है, इसमें से अब महज 452 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 179140 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले के अस्पतालों में 38 मरीज उपचाराधीन हैं। साथ ही 414 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को जिले में 4243 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए। इसमें से 996 ने रैपिड एंटीजन जांच व 3247 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। अभी 2185 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है। ब्यूरो