Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3255 Corona vaccine in the district on the fifth day

जिले में पांचवें दिन 3255 को लगा कोरोना का टीका

Sat, 23 Jan 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
3255 Corona vaccine in the district on the fifth day
गुरुग्राम। जिले में पांचवें दिन शनिवार को 74 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला। शनिवार को जिले में 5230 लोगों को टीकाकरण किया जाना था लेकिन 3255 लोगों को ही टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धीरे-धीरे टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को टीकाकरण के बाद महज 3 स्वास्थ्यकर्मियों में वैक्सीन का हल्का-फुल्का रिएक्शन देखने को मिला लेकिन जल्दी ही सभी स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 4925 लोगों को कोवीशिल्ड का डोज दिया जाना था, जिसमें से 2987 लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंचे। वहीं, 3 स्वास्थ्यकर्मियों में वैक्सीन का साइड इफेक्ट भी देखने को मिला, जो जल्दी ही सभी स्वस्थ भी हो गए। वहीं, 305 स्वास्थ्यकर्मियों को कोवॉक्सिन का डोज दिया जाना था, जिसमें से 68 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में टीकाकरण अभियान निजी व शासकीय अस्पतालों में बनाए गए केंद्रों पर चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय समय से पहले व बाद में टीका लगवाने का विकल्प दिए जाने के कारण स्थिति में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक जिले में 14023 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

आईएमए के पदाधिकारियों ने लगवाया टीका
शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों ने कोरोना का टीका लगवाया। टीकाकरण का कार्य मेट्रो अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव की मौजूदगी में कराया गया। आईएमए के गुरुग्राम अध्यक्ष डॉ. एमपी जैन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन प्रभावी दवा है इसलिए हर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन में पूरा भागीदार बने। यह हमारे देश से कोरोना महामारी को भगाने में महती भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के भ्रामक प्रचार से बचें। कोरोना की वैक्सीन को जिले में सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने भी लगवाया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्यकर्मी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वैक्सीन से मौत की पुुष्टि नहीं
गुुरुग्राम। पिछले शुक्रवार को हुई महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत के मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट जारी कर दी। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक महिला स्वास्थ्यकर्मी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के लिए वैक्सीन को जिम्मेदार नहीं माना गया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला में वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला कुछ दवाएं ले रही थीं। ऐसे में सडेन कारडिएक अरेस्ट के चलते उनकी मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। उक्त जानकारी शनिवार को सीएमओ वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed