फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   32 kg of banned meat recovered, case registered against two

Gurugram News: 32 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
32 kg of banned meat recovered, case registered against two
पिनगवां। गोरक्षा दल के सदस्यों की सूचना पर पिनगवां पुलिस ने झिमरावट गांव के पास एक खेत से 32 किलोग्राम प्रतिबंधित मास बरामद किया। साथ ही मौके से गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार मिले है। पुलिस ने इस संदर्भ में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान खानपुर घाटी बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान गो रक्षा दल के सदस्य राजवीर निवासी अमरहेड़ी जींद व मोनू निवासी सोनीपत ने सूचना दी की शाहिद, शौकिन निवासियान झिमरावट गोमांस को अपनी बाइक पर रखकर सुबह के समय आस पास के इलाके में बेचते हैं। वह इस समय आरोपी झिमरावट के खेतों में गोकशी कर गोमांस को पॉलीथीन में पैक कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर बाइक लेकर खेत की मेढ़ से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 32 किलोग्राम गोमांस सहित 3 छूरी, एक प्लासी व अन्य सामान बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed