{"_id":"6aae90c0c0bc66770e0edf93","slug":"32-challans-issued-for-dumping-garbage-in-the-open-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101542-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खुले में कूड़ा फेंकने पर 32 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खुले में कूड़ा फेंकने पर 32 चालान
विज्ञापन
दुकानों के बाहर कूड़ा डालने और डस्टबिन नहीं रखने पर एमसीजी की कार्रवाई, 32 चालान। वि
नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए की कार्रवाई
नंबर गेम - 91,500 रुपये लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। 19 सितंबर को दुकानों के बाहर कूड़ा डालने और डस्टबिन न रखने वाले 32 दुकानदारों के चालान किए गए। इन पर कुल 91,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
यह कार्रवाई इस्लामपुर, सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट और सदर बाजार में की गई। इस्लामपुर में 31,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट में 50,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सदर बाजार के दुकानदारों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगा। नगर निगम का यह अभियान खुले में कूड़ा डालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। उनसे अपनी दुकानों के बाहर कूड़ा न डालने और डस्टबिन रखने की अपील की गई।
स्वच्छता बनाएं रखने के लिए की अपील
नगर निगम गुरुग्राम का लक्ष्य बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके साथ ही दुकानदारों और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। एमसीजी ने सभी दुकानदारों और बाजार के हितधारकों से स्वच्छता नियमों का पालन करने को कहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। सामूहिक प्रयासों से ही गुरुग्राम के बाजारों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।