फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2.99 lakh fraud in the name of giving subsidy in electricity bill

Gurugram News: बिजली बिल में सब्सिडी देने के नाम पर 2.99 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 08 Nov 2025 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
2.99 lakh fraud in the name of giving subsidy in electricity bill
- जालसाजों ने छह बार में रुपये किये ट्रांसफर, मोबाइल को हैक करके वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने बिजली बिल में सब्सिडी देने के नाम पर एक व्यक्ति से 2,98,999 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जालसाजों ने मोबाइल हैक करके कुल छह बार में रुपये ट्रांसफर किए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज किया है।
बिहार के सीतामढ़ी निवासी चंद्र मौलेश्वर प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-93 में अपने दामाद के पास आया हुआ था। 13 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग से बताया और बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई 125 यूनिट की सब्सिडी का पंजीकरण कराने के बारे में कहा।
विज्ञापन

कॉल करने वाले मोबाइल में कुछ बदलाव करने के निर्देश देते हुए मोबाइल को रिमोट से ले लिया। इसके बाद मोबाइल में फोन-पे पर बैलेंस जांचने के लिए कहा। इसके बाद चंद्र मौलेश्वर प्रसाद के फोन-पे से छह बार में दाे अलग-अलग खातों में कुल 2,98,999 रुपयों का लेन-देन किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed