फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   29 years old man arrested for raping Taiwan national in Gurugram

Gurugram: शादी का झांसा देकर विदेशी महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 02:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 Jul 2022 02:46 PM IST
सार

आरोपी शख्स ने महिला को विवाह का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद महिला की मर्जी के बिना भी आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन कुछ समय बाद अपने वादे से मुकर गया और उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन
29 years old man arrested for raping Taiwan national in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को 53 वर्षीय ताइवानी महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला 2017 से गुरुग्राम में रह रही है और एक एनजीओ में काम करती है। आरोपी रविंद्र विश्वकर्मा एक निजी क्लीनिक में काम करता है। दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले हुई थी।
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 52 स्थित एक पीजी में रहती थी। आरोपी भी उसी के पास रहता था। फरवरी में दोनों की मुलाकात हुई और बातचीत शुरू हो गई। महिला को उससे प्यार हो गया और इसी बीच आरोपी शख्स ने उसे विवाह का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला की मर्जी के बिना भी आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन कुछ समय बाद अपने वादे से मुकर गया और उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed