फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2700 players registered for the MP Sports Festival

Gurugram News: सांसद खेल महोत्सव के लिए 2700 खिलाड़ियों ने किया पंजीकरण

Thu, 25 Dec 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
2700 players registered for the MP Sports Festival
-गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह में पहली बार संयुक्त रूप से होगा भव्य आयोजन
विज्ञापन

-केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने युवाओं से सहभागिता का किया आह्वान


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां पूरे उत्साह और व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम, रेवाड़ी एवं नूंह जिले में एक साथ 27 से 29 दिसंबर तक होगी। पहली बार तीनों जिलों में संयुक्त रूप से इतने बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स और बॉक्सिंग, रेवाड़ी के राव तुलाराम खेल स्टेडियम और अहीर कॉलेज में कबड्डी (एनएस) एवं फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के तहत तीनों जिलों से 2700 से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो एवं जिम्नास्टिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने युवाओं से इस खेल महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इस महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान मिलने के साथ-साथ उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed