{"_id":"68dad20bfd546fea440d8c94","slug":"27-beneficiaries-received-assistance-of-rs-125-lakh-under-shagun-yojana-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68546-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शगुन योजना में 27 लाभार्थियों को मिली 1.25 लाख की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शगुन योजना में 27 लाभार्थियों को मिली 1.25 लाख की सहायता राशि
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला कल्याण कार्यालय और अंत्योदय विभाग, गुरुग्राम की ओर से सेवा पखवाड़ा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
जिला कल्याण अधिकारी लाल चंद ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना, पंचायत प्रोत्साहन योजना तथा अत्याचार निवारण एवं सहायता योजना जैसे कार्यक्रम समाज हित में लागू किए गए हैं। कार्यक्रम में अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत 27 लाभार्थियों को सवा-सवा लाख रुपये की सहायता राशि तीन वर्ष के लिए सावधि जमा के रूप में प्रदान की गई।
इस मौके पर लाभार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। कार्यक्रम में पार्षद धर्मबीर, पिंकी यादव, डीपीएम रोहताश सरोहिया, बलराम चक्रपुरिया, विक्रम पार्षद, सुरेखा चौहान पार्षद, नरेश नम्बरदार, रोहित मदान, राजकुमार झाड़सा, राजेश कुमार, रिछपाल तथा विभिन्न गांवों से सरपंच शामिल हुए।