फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   261 corona infected

261 नए संक्रमित मिले, 264 हुए स्वस्थ, 2 की मौत

Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
261 corona infected
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने लगा है। अब न सिर्फ नए मरीजों की संख्या कम हो रही है, बल्कि स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को 264 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि 261 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 2 मरीजों की मौत भी हुई। अब पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से प्रतिदिन आने वाले नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रही है।
विज्ञापन

अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2366 हो गई है, जिसमें से 2141 मरीज होम आइसोलेट हैं। शुक्रवार को 2 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 176 पहुंच गई है। 261 नए संक्रमितों के मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 21168 हो गई है, जिसमें से 18626 स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र में सबसे ज्यादा 183 मरीज भर्ती हैं जबकि कोविड अस्पतालों में महज 20 मरीजों का इलाज चल रहा है। 22 मरीज कोविड केयर सेंटर में भी भर्ती हैं। जिले में कोविड-19 की जांच में कमी देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले तक जहां प्रतिदिन 3500 से ज्यादा जांच हो रही थी, वहीं अब 3 हजार जांच हो रही है। शुक्रवार को भी 3062 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 2161 लोगों की आरटी-पीसीआर व 901 की एंटीजन जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed