Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   26 players from the district will showcase their mettle at the State Kurash Championship.

Gurugram News: राज्य कुराश चैंपियनशिप में जिले के 26 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Sun, 29 Nov 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
26 players from the district will showcase their mettle at the State Kurash Championship.
राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी। प्रशिक्षक
- 29 नवंबर को रोहतक में होगी हरियाणा राज्य जूनियर कुराश चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। रोहतक में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य जूनियर कुराश चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए 25 नवंबर को दौलताबाद स्थित गुड़गांव जूडो अकादमी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में विभिन्न आयु और भार वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में प्रत्येक भार वर्ग में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।

2010 से 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ियों के वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषु ने पहला और अंकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 45 किग्रा में अमुल पहले और भैरव दूसरे, 50 किग्रा में विकास पहले और दिव्यांशु दूसरे स्थान पर रहे। 55 किग्रा में दीपांशु पहले और विष्मादेव दूसरे, 60 किग्रा में मोहित पहले, 65 किग्रा में कुनाल यादव पहले और उत्कर्ष दूसरे, 71 किग्रा में आकाश तिवारी ने पहला और अंकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 77 किग्रा में दीप करजी और 83 किग्रा में प्रबीन का चयन हुआ।
विज्ञापन


वहीं, 2006 से 2009 के बीच जन्मे खिलाड़ियों के वर्ग में लड़कियों के 36 किग्रा में माही, 44 किग्रा में रजनी और परी, 48 किग्रा में प्रार्थना, 57 किग्रा में तपस्या और 63 किलोग्राम में महक का चयन हुआ। लड़कों के वर्ग में 55 किग्रा में राहुल, 73 किग्रा में अर्णव और आर्यन, 48 किग्रा में वंशिका पवार, 63 किग्रा में तेजस्वी और 70 किग्रा में महक को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षक महिंदर सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य प्रतियोगिता के लिए तैयारी कराई जा रही है। प्रत्येक भार वर्ग में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर दिया जाएगा। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed