{"_id":"603001908ebc3ee8f02f50da","slug":"250-houses-demolished-despite-opposition-from-women-gurgaon-news-noi5667150174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के विरोध के बावजूद 250 मकान किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के विरोध के बावजूद 250 मकान किए ध्वस्त
विज्ञापन
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर में शुक्रवार को डीटीपी ने तोड़फोड़ अभियान चलाया। अभियान का महिलाओं ने जमकर विरोध किया। महिलाओं का आरोप है कि कुछ ही स्थानों को अवैध बताकर तोड़ा जा रहा है, जबकि बड़े लोगों के अवैध निर्माण पर डीटीपी का पीला पंजा नहीं पहुंचता है। शुक्रवार को तहसील फर्रुखनगर के पास कालोनी, बावरिया मोहल्ले के समीप, जोनियावास में काटी जा रही करीब दो दर्जन कालोनियों में 250 मकान तोड़े गए, जिनमें कई निर्माणाधीन भी थे।
इस दौरान अवैध निर्माण ध्वस्त करने के दौरान महिलाएं आक्रामक हो गईं, लेकिन डीटीपी के निर्देश पर जेसीबी ने उनके मकान पूरी तरह से ध्वस्त कर दिए। इन मकानों के मालिक नगरपालिका पार्षदों व कर्मचारियों को कोसते रहे कि आखिर यह दिन देखने के लिए ही वोट दिया था। डीटीपी आरएस बाठ ने कहा कि जिला गुरुग्राम में अवैध कालोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।
अवैध कॉलोनियों को काटने वाले कालोनाइजरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हैरत की बात तो यह है कि जनता द्वारा चुने गए कुछ जनप्रतिनिधि भी कालोनियों काटने में सहयोग कर रहे हैं। ऐसे नेताओं की सूची तैयार करके उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाके में अवैध कालोनी बडे़ पैमाने में काटे जाने की शिकायतें मिल रही थी।