फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 people prosecuted for assault and air firing

मारपीट व हवाई फायरिंग में दो पक्षों से 25 लोगों पर मुकदमा

Fri, 23 Apr 2021 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
25 people prosecuted for assault and air firing
पटौदी। क्षेत्र के गांव खेतियावास में बुधवार दोपहर पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर निवर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवारों में झगड़ा हो गया। लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी आदि से मारपीट के बाद हवाई फायरिंग हुईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष के 13 व दूसरे के 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खेतियावास के पूर्व सरपंच अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में पानी की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने ठेकेदार को अपनी गली की समस्या बताई व पाइपलाइन का काम ठीक से करने को कहा। इस बीच गांव की निवर्तमान सरपंच विमला देवी के पति कुलवीर व उनके साथी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कुलवीर ने कहा कि वह जैसा चाहेंगे वैसा काम होगा। आरोप है कि इसका विरोध करने पर कुलवीर व उनके साथ मौजूद एक दर्जन लोगों ने अशोक पर पत्थर फेंक कर मारे। अशोक जान बचाकर घर चले गए। इसी दिन शाम चार बजे जब अशोक अपने खेत पर काम कर रहे थे। सभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। दूध बेचकर गांव को लौट रहे अशोक के बेटे पर भी हमला किया। अशोक के घर के पास हवाई फायरिंग की। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने कुलवीर करतार, राजेंद्र, बिरेंद्र, ईश्वर, अशोक, सुनील, सचिन, रवि, नवीन, अशोक, मिंटू व एक अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला
इस मामले में निवर्तमान सरपंच विमला देवी ने भी अपने पति कुलबीर व अन्य पर हमला करने के आरोप में पूर्व सरपंच अशोक सहित 12 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। विमला देवी ने तहरीर दी है कि गांव में पानी की पाइप लाइन डालते वक्त पूर्व सरपंच अशोक व उनके साथियों ने काम में रुकावट पैदा की। विरोध करने पर उनके पति कुलवीर व परिवार के लोगों से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच अशोक सहित ओमवती, सुनीता, गौरव, सतपाल, गौरव की पत्नी व अन्य छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed