फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 illegal colonies identified in the district, will be vandalized

Gurugram News: जिले में 25 अवैध कॉलोनियों चिन्हित, होगी तोड़फोड़

Sat, 08 Apr 2023 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
25 illegal colonies identified in the district, will be vandalized
पुलिस बल की उपलब्धता के साथ ही अभियान शुरू किया जाएगा
विज्ञापन

सोहना में सात, फर्रुखनगर और पटौदी में 9-9 कॉलोनियां चिह्नित की गईं

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ महाअभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। जिले की तहसीलों में सोहना में सात अवैध कॉलोनी चिह्नित की गई हैं। जबकि फर्रुखनगर और पटौदी में 9-9 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गई हैं।

जिले की तहसीलों में अवैध कॉलोनियां विकसित करने के संबंध में विभाग के पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। कई मामलों में इनमें निवेश करने वाले अपना पैसा फंसा चुके हैं और उनको वह पैसा वापस नहीं मिल रहा है। इन कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं का बेहद अभाव रहता है। डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव कहते हैं कि ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित करने का काम किया गया है। इनके खिलाफ जल्द ही महाअभियान शुरू किया जाना है। पुलिस बल की उपलब्धता के साथ ही अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सोहना में चिह्नित की गई अवैध कॉलोनी
1- सीआरपीएफ कैंप रोड, भोंडसी
2- परमिट लाइन रोड, भोंडसी
3- सती माता मंदिर के पीछे, भोंडसी
4- सोहना-गुरुग्राम रोड, भोंडसी
5- जेल रोड, भोंडसी
6- रिठौज-शहजवास रोड, शहजवास
7- मारुति कुंज रोड, भोंडसी

फर्रुखनगर में चिह्नित की गई कॉलोनी


1- गढ़ी हरसरू
2- बाईपास के पास मुबारिकपुर
3- सधराना, फर्रुखनगर
4- मुबारिकपुर, बाईपास रोड, फर्रुखनगर
5- फर्रुखनगर, फाजिलपुर रोड
6- फर्रुखनगर फाजिलपुर रोड
7- फर्रुखनगर जोनीवास रोड
8- फर्रुखनगर दाबोदा रोड
9- खुर्रमपुर, लॉजिस्टिक पार्क के पास

पटौदी में चिह्नित की गई कॉलोनी

1- पटौदी, हेलीमंडी में एक संपत्ति
2- पटौदी हेलीमंडी में दूसरी संपत्ति
3- जटौली, पटौदी-हेलीमंडी
4- बोहराकलां, हेलीमंडी
5- बोहराकलां,हेलीमंडी दूसरी संपत्ति
6- बोहराकलां, हेलीमंडी, तीसरी संपत्ति
7- जटौली, पटौदी-हेलीमंडी, दूसरी संपत्ति
8- सैयद शाहपुर, पटौदी-हेलीमंडी
9- ताजनगर, पटौदी-हेलीमंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed