फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   220 KV sub-station in Rojka Mev

Gurugram News: रोजका मेव में 220 केवी सब-स्टेशन से दूर होगा अंधेरा, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 23 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
220 KV sub-station in Rojka Mev
- रोजकामेव आइएमटी के साथ-साथ करीब 60 गांवों को भी किया जाएगा रोशन
विज्ञापन


शेरसिंह डागर

नूंह। जिले के विकास को गति देने के लिए विकसित की जा रही आइएमटी रोजकामेव को जल्द ही 220 केवी का बिजली सब-स्टेशन मिलेगा। इसका काम अब अंतिम चरण में है। इस सब-स्टेशन से उद्योगों को ही नहीं बल्कि आसपास के करीब 60 गांवों को भी रोशन किया जाएगा। लोगों को आए दिन बिजली के लंबे कटों से राहत मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले छह महीने में इसे चालू कर दिया जाएगा।
बता दें कि अस्सी के दशक में रोजकामेव में सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया था, जहां 66 केवी का सबस्टेशन बनाया हुआ है। वहां बिजली की किल्लत रहने के कारण उद्योगों पर असर पड़ रहा है तो आसपास गांवों में भी बिजली की समस्या बनी हुई है। अब पुराने औद्योगिक क्षेत्र से सटे नौ गांवों की करीब 1600 एकड़ भूमि में नई आइएमटी रोजकामेव बनाई जा रही है। जिसमें बिजली की खपत को देखते हुए निगम ने 220 केवी का सबस्टेशन बनाया है। जिसका काम अंतिम चरण में है, छह महीने में इसे चालू किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


00
40 किलोमीटर दूर से खींचनी पड़ती थी बिजली

अब तक रोजकामेव व आसपास के गांवों में करीब 40 किलोमीटर दूर पंचगांव पावर हाउस से बिजली मिल रही थी। इतनी लंबी दूरी की आपूर्ति के कारण वोल्टेज बार-बार खराब और लाइन लॉस भी ज्यादा होता था। इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योगों पर भी पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों को मिलेगा नया जीवन
रोजकामेव क्षेत्र में दर्जनों औद्योगिक इकाइयां काम कर रही हैं। अनियमित बिजली सप्लाई और कटौती की वजह से उत्पादन प्रभावित होता रहा। उद्योगपतियों को डीजल जेनरेटर पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे लागत बढ़ जाती है। नया सब-स्टेशन शुरू होने के बाद उद्योगों को चौबीसों घंटे स्थिर बिजली उपलब्ध होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।
ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत
गर्मी के मौसम में बिजली संकट सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। रोजकामेव का नया सब-स्टेशन चालू होने के बाद ग्रामीणों को लगातार सप्लाई मिलेगी और बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिलेगी। खासकर पढ़ाई, खेती और घरेलू कामकाज में अंधेरा दूर होगा। बताया जा रहा है कि 60 गांवों को इससे जोड़ने की तैयारी है, लिहाजा पुरानी लाइन पर भी लोड कम होगा और दोनों जगह सप्लाई बेहतर हो।

:::::::::::

पुराने रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की बहुत ज्यादा परेशानी है। इकाईयां चला रहे लोगों को बिजली के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली दूर से आ रही है, कभी कहीं तो कभी दूसरे कारणों से बिजली बाधित रहती है। रोजकामेव आइएमटी क्षेत्र में 220 केवी का सबस्टेशन बनने से बड़ी राहत मिलेगी। इससे नई और पुरानी औद्योगिक ईकाईयों के साथ ग्रामीणों को भी बड़ा फायदा होगा। निगम इसे जल्द शुरू कराए।

आरपी खटाना, चेयरमैन मेवात चेंबरर्स आफ कामर्स।
सरकार का दावा :

रोजकामेव सब-स्टेशन के शुरू होने से न केवल रोजकामेव बल्कि आसपास के गांवों व औद्योगिक क्षेत्र रोजकामेव व आइएमटी रोजकामेव में बिजली संकट का स्थायी समाधान होगा। लंबे समय से लंबित यह मांग पूरी होने के बाद क्षेत्र के विकास की गति और तेज गति मिलेगी। हमारी कोशिश है कि इसे जल्द से जल्द चालू कराकर लोगों को राहत पहुंचाएं। मेवात पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, यहां सुविधाओं की ज्यादा जरूरत है। उद्योगों से ही मेवात आगे बढ़ेगा।

अनिल विज, बिजली मंत्री हरियाणा।
फोटो- बिजली सब-स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed