फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   22 lakh will be recovered from the former sarpanch of Daulatabad

दौलताबाद के पूर्व सरपंच से होगी 22 लाख रुपये की रिकवरी

Fri, 11 Jun 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
22 lakh will be recovered from the former sarpanch of Daulatabad
गुरुग्राम। अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों पर अधिकारियों का जवाब तलब किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें। दौलताबाद के पूर्व सरपंच विरेंद्र सिंह के कार्यकाल में की गई अनियमितताओं की शिकायत पर अनुराग रस्तोगी ने रिकवरी के आदेश दिए हैं। इस मामले में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि पूर्व सरपंच से 22 लाख रुपये की रिकवरी बनती है।
विज्ञापन

जिसके लिए नोटिस दिया जा चुका है। पटौदी खंड की ग्राम पंचायत दौलताबाद कुन्नी की पूर्व सरपंच राजबाला के खिलाफ भी अनियमितता बरतने की शिकायत सीएम विंडो पर की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए और पूर्व सरपंच से 6.07 लाख रुपये की रिकवरी की जानी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी वह जेल में है। भोंडसी की पूर्व सरपंच दुर्गा देवी के मामले में सारवान ने बताया कि जांच खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने की थी। इसमें धनराशि को गलत जगह इस्तेमाल करना पाया है। लेकिन गबन या भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम से संबंधित शिकायत में अनुसूचित जाति के आठ परिवारों को वर्षों पहले मिले प्लॉट का तबादला करने के बारे में थी। इस मामले में बताया गया कि वह क्षेत्र आरक्षित वन में था । इसलिए नगर निगम ने उनके मकानों को गिरा दिया। अब गांव के अंदर ही इतनी जमीन मिल गई है, जिस पर इन पीड़ितों को प्लॉट दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-15 भाग-2 में पीने के पानी की कमी की समस्या को दूर करने के बारे में सीएम विंडो पर की गई शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए बजट तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

नगर निगम में रुके पेमेंट को लेकर शिकायतकर्ता ने कहा कि 20-20 हजार रुपये का दो कोटेशन पर काम करवाया गया था। जिसे तत्कालीन निगम आयुक्त ने प्रक्रिया के अनुरूप नहीं पाए जाने पर पेमेंट रोक दी थी। एसीएस ने कहा कि जब काम करवाया है तो पेमेंट भी करें। प्रक्रिया यदि सही नहीं थी तो आगे के लिए उसे निगम सही करके लागू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed