{"_id":"5b44ae524f1c1b18308b5623","slug":"201531227730-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में दोबारा से हो सकती है दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में दोबारा से हो सकती है दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई
Updated Tue, 10 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार में दोबारा से हो सकती है सीलिंग
गुरुग्राम। नगर निगम दोबारा सदर बाजार में अतिक्रमण करवाने वाले दुकानदारों की दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई करने की योजना तैयार कर रहा है। सीलिंग की कार्रवाई इसी सप्ताह की जा सकती है। इसके लिए निगम ने सोमवार को पूरे सदर बाजार और ट्रंक मार्केट की चौथी बार वीडियोग्राफी करवाई। वीडियोग्राफी के जरिये निगम ने अतिक्रमण कर रहे या करवा रहे दुकानों की सूची भी तैयार कर ली है। हालांकि निगम अधिकारी वीडियोग्राफी की निगरानी करने की बात कर रहे हैं।
सदर बाजार में पिछले महीने अतिक्रमणकारी दुकानदारों की 79 दुकानों को सील किया गया था। बावजूद इसके दूसरे दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। निगम ने अब दोबारा से सदर बाजार में अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों पर सीलिंग की कार्रवाई करने की योजना तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, इस बार निगम का मुख्य लक्ष्य सदर बाजार की ट्रंक मार्केट है।
सेक्टर-14 की मार्केट में भी हो सकती है सीलिंग
निगम सूत्रों के अनुसार, सदर बाजार के साथ सेक्टर-14 की मार्केट मेें भी सीलिंग करने की योजना है। यहां भी निगम ने सोमवार को वीडियोग्राफी करवाई। सेक्टर-14 की मार्केट की दुकानों की भी सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
बयान...
निगम द्वारा वीडियोग्राफी सदर बाजार की ओर सेक्टर-14 मार्केट की करवाई गई है। यह सिर्फ निगरानी रखने के लिए है। रूटीन में मॉनीटरिंग की जा रही है।
-विवेक कालिया, संयुक्त आयुक्त-2, नगर निगम, गुरुग्राम।