{"_id":"60afdbc28ebc3edb171cf4ae","slug":"20-new-black-fungus-patient-gurgaon-news-noi5840917105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में ब्लैक फंगस इन्फेक्शन (म्युकरमाइकोसिस) से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में 20 नए मरीज आए। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। वहीं, अब तक जिले में करीब 3 मरीजों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जिले में इसके मरीजों की संख्या प्रदेश में सर्वाधिक रही है।
प्रदेश के किसी भी जिले के मुकाबले गुरुग्राम के निजी अस्पतालों में सबसे उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाती हैं। ऐसे में अन्य जिलों के मुकाबले यहां पर मरीजों की संख्या बढ़ने की यह एक बड़ी वजह यह भी है। न सिर्फ हरियाणा बल्कि देश के अन्य राज्यों व इराक, ईरान समेत कई अन्य देशों के भी मरीज जिले के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए आते हैं। मरीजों की संख्या ज्यादा होने से दवाओं की भी शुरू से ही किल्लत रही है। अभी भी मरीजों के तीमारदार दवाओं के लिए ट्वीट कर प्रशासन से मदद मांग रहे हैं।
प्रशासन से मांग रहे मदद
लोकेश यादव नामक यूजर ने बृहस्पतिवार को दवाओं के लिए जिला प्रशासन, मंत्री अनिल विज, विधायक सुधीर सिंगला समेत कई अन्य लोगों को ट्वीट किया। उन्होंने ब्लैक फंगस इन्फेक्शन से संबंधित इंजेक्शन पाने के लिए प्रक्रिया की जानकारी मांगी। वहीं, मीनाक्षी नामक महिला यूजर ने मेदांता अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए जिला उपायुक्त को ट्वीट किया। उन्होंने भी तीन सप्ताह तक रोजाना 5 लिपोसोमल एंफोटेरेसीन बी इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मदद मांगी। हालांकि, अब प्रशासन की तरफ से मरीज व डॉक्टर की डिटेल के आधार पर भी मदद की जा रही है।